राज्य निर्माण के 25 साल बाद दूरस्थ वनांचल में बसे ग्राम साहेबिनकछार गरियाबंद कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक पहुंचे तो ग्रामीण खुशी से गदगद
- शेख हसन खान, गरियाबंद
- जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में समस्या समाधान करने का दिया निर्देश
गरियाबंद । छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 26 साल पश्चात नक्सल मुक्त जिला घोषित होने के बाद गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उईके , पुलिस अधीक्षक गरियाबंद देवव्रत सिरमौर, जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर, डीएफओ वरुण जैन एवं जिला पंचायत गरियाबंद अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, जिला पंचायत सदस्य लोकेश्वरी नेताम , संजय नेताम , जनपद अध्यक्ष मोहना नेताम, उपाध्यक्ष नंद कुमारी राजपूत तथा अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी आज गुरुवार 2 अप्रैल को मैनपुर विकास खंड के दुरस्त वनांचल में बसा ग्राम साहेबिनकछार पहुंचे जहां जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणो की समस्यायों को अफसरों ने सुना और समस्या समाधान करने की बात कही है। 26 साल बाद पहली बार कलेक्टर एवं जिले के आला अफसरों को अपने बीच एक साथ पाकर ग्रामीण खुशी से गदगद हो गए और उनका आत्मीयता से स्वागत किया। कलेक्टर भगवान सिंह उईके ने सड़क , स्वास्थ्य, पेयजल एवं मूलभूत समस्याओं के समाधान का करने की बात कही है।

शिविर में ग्राम साहेबिनकछार सहित आसपास के ग्रामो से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मांग एवं समस्याओं से संबंधित आवेदनों को लेकर पहुंचे थे। कलेक्टर बीएस उईके ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को शिविर में स्टॉल में विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने एवं आम लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये हैं। ज्ञात हो कि इस क्षेत्र के ग्रामीण लगातार आवेदन निवेदन एवं आंदोलन कर क्षेत्र की समस्याओं को शासन प्रशासन तक ला रहे थे एवं लंबे समय से मांगो को पूरा करने चल रहे प्रशासनिक कवायद के बीच कलेक्टर भगवान सिंह उईके ने साहेबिनकछार मे जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर आयोजित कर ग्रामीणों की समस्यायों को सुना। कई समस्याओं का तत्काल समाधान करने की बात कही है जिससे ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला।

मैनपुर के दुरस्त वनांचल के ग्रामो में पहली बार जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिला रहा है, पूर्व सरपंच रूप सिंह मरकाम, अर्जुन नायक ने बताया आज गरियाबंद जिला के कलेक्टर पुलिस अधीक्षक एवं बड़े अधिकारी हमारे गांव में पहली बार पहुंचे हैं निश्चित रूप से इस क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करने कोई कार्य ठोस योजना बनाई जाएगी और इसका लाभ आने वाले दिनों में इस क्षेत्र के ग्रामीणों को मिलेगा,
