Recent Posts

March 12, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मैनपुर में 40 फीट रावण के पुतले का आतिशबाजी के साथ होगा दहन

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। आज शनिवार को विजयदशमी का पर्व तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर सहित पूरे विकासखंड क्षेत्र मे धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। जगह जगह दशहरा के पर्व पर मेला का आयोजन कर रावण वध कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

परंपरा अनुसार तहसील मुख्यालय मैनपुर प्राथमिक शाला मैदान मे शाम 6 बजे से रामलीला का मंचन कर 40 फीट रावण के पुतले का दहन आतिशबाजी के साथ किया जायेगा तो वहीं क्षेत्र के ग्राम नवमुड़ा, हरदीभाठा, गोपालपुर, गिरहोला,देहारगुड़ा, जाडापदर, जिड़ार, बोईरगांव, बरदूला, साल्हेभाठ, नहानबिरी,इंदागांव, तौरेगा, कोयबा, कुर्रूभाठा, बरगांव, आदि ग्रामो मे रामलीला का मंचन कर देर रात रावण वध कार्यक्रम किया जायेगा। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न ग्रामो मे दशहरा मेला का भी आयोजन किया गया है।