मैनपुर क्षेत्र आदिवासी समाज का प्रतिनिधि मंडल ने आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम से मुलाकात कर मैनपुर आने का दिया निमंत्रण
- शेख हसन खान, गरियाबंद
- आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम 30 अप्रैल को मैनपुर मे अमात गोड़ समाज भवन का लोकार्पण कर ध्रुव गोड़ समाज के सम्मेलन में होंगे शामिल
गरियाबंद । मैनपुर विकासखण्ड क्षेत्र के आदिवासी समाज के वरिष्ठजन आज सोमवार को राजधानी रायपुर पहुंचकर आदिम जाति और अनुसूचित जाति विकास पिछड़ा वर्ग एंव अल्प संख्यक विकास तथा पशुधन एवं कृषि विकास मंत्री रामविचार मंत्री से मूलाकात किया और उन्हे मैनपुर आने का निमंत्रण दिया। मंत्री रामविचार नेताम ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए 30 अपै्रल को मैनपुर आने की बात कही है।

इस दौरान अखिल भारतीय अमात गोड़ समाज द्वारा मैनपुर मे नवनिर्मित समाजिक भवन का मंत्री द्वारा उद्घाटन किया जायेगा इसके पश्चात आदिवासी ध्रुव समाज के जिला स्तरीय सम्मेलन मे मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल होंगे। इस मौके पर बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव, गुजरात कमलेश, महेन्द्र नेताम, पन्नालाल ध्रुव, खेदु नेगी, टीकमसिंह कपिल, गुमान ठाकुर, सियाराम ठाकुर, नोकेलाल ध्रुव, हरिशचंद नेगी, प्रेमसाय जगत, सुखराम नागेश, महेन्द्र फरस, रामेश्वर कपिल, अंजोर सिंह, लालसिंग, अशोक मरकाम, तेजराम, बालाराम ठाकुर, कोसिंग नेताम, उत्तम ध्रुव, रामसिंग, भोलाराम नेताम, मोहन मरकाम, शंकर लाल, गेंदु यादव एवं बड़ी संख्या मे आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे।
