Recent Posts

April 11, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

30 साल संघर्ष के बाद विष्णु के सुशासन में करोड़ो़ का पुल निर्माण कार्य पूर्ण , CM विष्णुदेव साय का इंतजार उद्घाटन के लिए

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • अब ग्रामीणों को नहीं होगी बारिश में परेशानी
  • ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को मजबूत करने 625.24 लाख की लागत से पुल निर्माण किया गया
  • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से ग्रामीणों ने किया उद्घाटन करने की मांग

गरियाबंद । अब करोड़ों रूपये की लागत से उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने से आदिवासी विकासखण्ड क्षेत्र के मैनपुरकला सहित एक दर्जन गांव पाराटोला के ग्रामीणों को बारिश के दिनों में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा और स्कूल बच्चे आसानी से पढ़ाई करने मैनपुर मुख्यालय तक पहुंच पायेंगे। साथ ही गांव व क्षेत्र मे अन्य विकास कार्य तेजी से होंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रो की कनेक्टिविटी को मजबूत करने लगभग 6 करोड़ से भी अधिक की लागत से पुल का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है जिससे ग्रामीणों मे भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों ने इसके लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मांग किया है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथो इस करोड़ों के पुल का शुभारंभ किया जाये तो इस क्षेत्र मे और भी विकास कार्य होंगे। बहरहाल क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

  • पुल निर्माण के लिए 30 वर्षो से ग्रामीणों ने कई बार चक्काजाम धरना प्रदर्शन आंदोलन किये

मैनपुर से महज 03 किमी दूर मैनपुरकला नदी में पुल निर्माण की मांग तीन दशक पुराना है यहां वर्षो पहले लोक निर्माण विभाग द्वारा छोटा सा रपटा का निर्माण किया गया था लेकिन वह रपटा वर्ष 2007 में भारी बारिश टूटकर बह गया जिसके बाद से यह मार्ग में आवागमन अवरूद्ध हो गया जहां एक ओर ग्रामीण विभिन्न परेशानियों को झेलते हुए जान की बाजी लगाकर उफनते नदी पार करने मजबूर हो रहे थे। वही स्कूल में पढ़ाई करने वाले छात्र – छात्राएं जान जोखिम में डालकर नदी पारकर मैनपुर हाईस्कूल पढ़ाई करने आने मजबुर हो रहे थे और तो और पुराना रपटा टूटने के कारण नदी 20 फीट गहरी हो गई जिसके कारण मरीजों को अस्पताल तक लाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

गांव तक संजीवनी एक्सप्रेस 108 एवं एंबुलेंस भी आपातकालीन स्थिति में नही पहुंच पाती। गर्भवती महिलाओ को अस्पताल तक पहुंचाने मे भारी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा था लेकिन अब पुल निर्माण हो जाने से सभी समस्याओं का आसानी से समाधान हो गया है। इस पुल निर्माण के लिए ग्रामीणों ने कई बार चक्काजाम धरना प्रदर्शन आंदोलन किये लेकिन अब मार्च 2026 मे पुल निर्माण कार्य पूरी तरह पूर्ण हो चुका है।

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से ग्रामीणों ने पुल का उद्घाटन करने की मांग किया

मैनपुरकला पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों ने नदी में पुल निर्माण के लिए लंबे संघर्ष किय है यहां के पूरे ग्रामीण कई बार धरना प्रदर्शन, आंदोलन, चक्काजाम किये तब कही जाकर यहां पुल निर्माण की स्वीकृति मिली बावजूद इसके निर्माण कार्य अटक गया और निर्माण कार्य लटका रहा और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव के सुशासन में फिर एक बार पुल निर्माण कार्य आदेश 15 जनवरी 2025 को होने के बाद एक वर्ष के भीतर पुल निर्माण कार्य बहुत तेजगति से किया गया जिसके चलते पुल निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। ग्राम पंचायत के सरपंच गज्जु नेगी, उपसरपंच सुधीर ठाकुर, सियाराम ठाकुर, डोमार, गौकरण, टीकम यादव, सजन सिंग, तनवीर राजपूत, चैनुराम नागेश एवं ग्रामीणों ने बताया पुल निर्माण के लिए ग्रामीणों ने लंबी लड़ाई लड़ी है तब जाकर उन्हे यह पुल का सौगात मिल रहा है। ग्रामीणों में पुल निर्माण से खुशी देखने को मिल रही है।

  • पुल उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित करेंगे – अनिल चंद्राकर

भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा मुख्यमंत्री विष्णुदेव के नेतृत्व मे पूरे प्रदेश मे तेजी से विकास कार्य हो रहे है मैनपुरकला पुल निर्माण से ग्रामीणो मे भारी उत्साह है और ग्रामीणो के मंशा अनुसार राज्य सरकार को अवगत कराया जायेगा निश्चित रूप से मुख्यमंत्री के आगमन से क्षेत्र मे और विकास कार्यो की सौगाते मिलेगी। श्री चंद्राकर ने कहा राजापड़ाव गौरगांव क्षेत्र मे वर्षो पुराने पुल पुलिया निर्माण की मांग पर भाजपा सरकार ने करोड़ो रूपये के पुल पुलिया की स्वीकृति दिया है।