Recent Posts

February 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

भाजपा विधायक के बाद अब कांग्रेस के दिग्गज विधायक ने कोरोना से हारी जंग

कोरोना के चपेट में अब राजनीतिक पार्टी के नेता, विधायक, मंत्री, बिजनेस मैन, डॉक्टर, इंजीनियर और वीआईपी लोग भी आने लगे हैं। वहीं शनिवार को मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले की जोबट विधानसभा सीट से विधायक और कांग्रेस की नेता कलावती भूरिया कोरोना से जंग हार गई हैं। इंदौर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। जहां सुबह तीन बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। मिली जानकारी के अनुसार वे पिछले 10 दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं।

कलावती भूरिया, झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया की भतीजी थीं और झाबुआ जिला पंचायत की 15 साल अध्यक्ष भी रही थीं। कलावती भूरिया के निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर है। उनके निधन की पुष्टि उनके भाई ओर युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर विक्रांत भूरिया ने की है।

शुक्रवार की शाम ही लखनऊ पश्चिम से भाजपा के विधायक सुरेश श्रीवास्तव का भी कोरोना से निधन हो गया था। वे कोरोना से संक्रमित थे और 7 दिनों से वेंटिलेटर पर चल रहे थे। उनके निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी निधन जताया है। कोई यहां बता दें कि शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस के आंकड़े में काफी इजाफा हुआ है। यह आंकड़ा करीब 1 दिन में 27000 से ऊपर पहुंच गया है जबकि पिछले सप्ताह यह आंकड़ा मात्र 7 से 10 साल तक ही आ रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *