Recent Posts

April 8, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

छत्तीसगढ़ के इस जिले में औसतन हर दूसरे-तीसरे दिन हो रहा बलात्कार

  • बलरामपुर से प्रकाश झा

बलरामपुर जिले में दुष्कर्म की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। 13 साल की नाबालिग से पड़ोसी पर रेप का आरोप लगा है।

आरोप है कि नाबालिग 18 अक्टूबर की शाम पड़ोस के घर फूल तोड़ने गई थी।

इस दौरान आरोपी ने नाबालिग की अस्मत लूट ली। वारदात के बाद से आरोपी फरार चल रहा है। बता दें जिले में 20 दिनों के भीतर दुष्कर्म की ये 9वीं वारदात है।

बता दें कि बलरामपुर जिले में बलात्कार के मामलों में इस महीने तेजी से इजाफा हुआ है। इस महीने जिले के एक चौकी और 3 थाना क्षेत्रों में बलात्कार के मामले सामने आए थे। यही नहीं वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र के ग्राम लोधी में हुए गैंगरेप के मामले ने तो समूचे प्रदेश का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट कर रखा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *