संघर्ष से बनी भाजपा विश्व के सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी – पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी
- शेख़ हसन खान, गरियाबंद
- भाजपा स्थापना दिवस पर पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी के साथ कार्यकर्ताओ ने मिठाई वितरण किया
गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस भाजपा मंडल गोहरापदर में धूमधाम से मनाया गया। मुख्यालय गोहरापदर के अटल चैक पर झंडा फहराया गया। साथ ही गांव के चैक चैराहा एवं बस स्टैंड पर झंडा वंदन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के महान संस्थापकों एवं शीर्ष नेतृत्व के आदर्शो एवं विचारों का स्मरण किया। सभी कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों के दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। राष्ट्र सेवा एवं संगठन को सर्वोपरि रखने की भावना को आत्मसात किया।

इस मौके पर पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी ने कहा कि कार्यकर्ताओ की दृढ़ ईच्छा शक्ति संकल्प और कड़ी मेहनत से भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। हमारे वरिष्ठ नेताओ के त्याग तपस्या और संघर्ष से भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी है। पार्टी के कार्यकर्ता देशहित में कार्य करते हैं। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे देश चहु ओर प्रगति कर रहा है और पूरे विश्व मे एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में छवि है।
अंतर्राष्ट्रीय स्थिति मे हमारा देश सशक्त राष्ट्र के रूप मे उभरा है तो दूसरी ओर छत्तीसगढ़ प्रदेश मे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व मे तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। इस अवसर पर पुनीत राम सिंन्हा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य किसान मोर्चा, भोजराज सिंन्हा मंडल अध्यक्ष महामंत्री द्वय मोहित यादव, लंबोदर साहू, देवानंद पाथर, मंडल उपाध्यक्ष डमरू धर यादव मंडल कोषाध्यक्ष तुलसी निधि मंडल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा अशोक नागेश प्रवक्ता जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा गणेशराम यादव जिला मंत्री किसान मोर्चा पुस्तम सिंन्हा मंडल महामंत्री किसान मोर्चा सोहन साहू बुथ अध्यक्ष पदमन नागेश बुथ अध्यक्ष आर डी मानिकपुरी छगनलाल नागेश त्रिलोचन हंसराज भोज सिंह मांझी लोचन कपिल सहित भाजपा के कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।
