Recent Posts

March 14, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी मैनपुर द्वारा स्वंतत्रता सेनानियों को दी जाऐगी श्रध्दाजंली – मनोज मिश्रा

मैनपुर

प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व कांग्रेस के दिवंगत नेताओं की जयंती व पुण्यतिथि मनाने के लिए कार्यक्रम तय किए गए हैं, उक्त जानकारी प्रदान करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर के अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने बताया कि प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला के निर्देश पर 1 अगस्त शनिवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोकमान्य बालगंगाधर तिलक की पुण्यतिथि, 2 अगस्त रविवार को अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पं रविशंकर शुक्ल व पूर्व केंद्रीय मंत्री पं विद्याचरण शुक्ल की जयंती एवं 5 अगस्त को झीरम घाटी में शहीद हुए दिवंगत नेता महेंद्र कर्मा की जयंती मनाई जाएगी जिसमें कोरोना महामारी से व्याप्त वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को सम्मिलित होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *