छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत शोभा पहुंचकर किया जनसंपर्क
- शेख हसन खान, गरियाबंद
- क्षेत्र का विकास व जनता की सेवा भाजपा का संकल्प – अनिल चंद्राकर
गरियाबंद। गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखण्ड क्षेत्र के दुरस्थ वनांचल शोभा क्षेत्र में आज शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर के नेतृत्व में गांव चलो बस्ती चलो अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान छत्तीसगढ़ शासन के पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंत्री नरोत्तम साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, तथा बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस दौरान भाजपा नेताओं ने गांव की गलियों में रैली निकाल एवं सभा आयोजित कर सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा 07 से 12 अप्रैल तक सघन जनसंपर्क गांव चलो घर चलो अभियान जारी है। केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे यह सरकार की मंशा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज देश का सम्मान विश्व में बढ़ा है। सरकार की योजनाओ का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिले।
पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद ने कहा गांव चलो बस्ती चलो अभियान को लेकर कार्यकर्ताओ मे भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक भाजपा के पदाधिकारी पहुंचकर मुलाकात कर रहे हैं। उनकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। पिछड़ा वर्ग मंत्री नरोत्तम साहू ने कहा कि इस अभियान से जहां भाजपा कार्यकर्ताओ मे उत्साह देखने को मिल रहा है। वही ग्रामीणों में भी भारी उत्साह है। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पंडित योगेश शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी देते हुए इस अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा योजनाओं का लाभ लेने अपील किया जा रहा है।
इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, जिला मंत्री सुरेन्द्र सोनटेके, महामंत्री दिनेश सचदेव, घनश्याम मरकाम, रूपेश साहू, मनोज निर्मलकर, दिग्विजय कुमार, सुधीर ठाकुर, कृष्णा मरकाम, प्रभु विश्वकर्मा, डाकेश्वर नेगी, धन्नु मरकाम, कैलाश मरकाम सहित बड़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
