Recent Posts

February 14, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

कांग्रेस पार्टी के समर्पित योद्धा थे और कुशल वक्ता थे राजीव त्यागी : संजय नेताम

मैनपुर

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ताओं में शुमार रहे दिवंगत नेता राजीव त्यागी के निधन पर आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर के तत्वावधान में शोक सभा का आयोजन कर दो मिनट मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विदित हो कि राजीव त्यागी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे एवं बुधवार को एक निजी टीवी चैनल पर लाइव डिबेट के दौरान हृदयाघात से उनका निधन हो गया। उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम ने कहा कि स्वर्गीय राजीव त्यागी जी कांग्रेस पार्टी के समर्पित योद्धा थे, वे अपनी तर्कपूर्ण बातों से टीवी डिबेट में विरोधियों पर भारी पड़ते थे.

वे एक कुशल वक्ता के साथ-साथ सरल स्वभाव के लोकप्रिय नेता थे जिनके धारदार शब्दों को सुनने युवा लालायित रहते थे। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि श्री राजीव त्यागी का असमय चले जाना हमारी पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है अपनी वाक्पटुता के लिए वे सदैव कांग्रेस पार्टी में अनंतकाल तक याद किए जाएंगे। इस अवसर पर सरपंच संघ अध्यक्ष बलदेव राज ठाकुर,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हरिश्वर पटेल,सचिव रामकृष्ण ध्रुव,NSUI विधानसभा अध्यक्ष प्रवीण बामबोडे,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष नंजिब बेग,इम्तियाज मेमन,गज्जू नेगी,तनवीर ठाकुर सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *