Recent Posts

February 16, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

वरिष्ठों का सम्मान कर जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने दी नुवाखाई की बधाई

मैनपुर

गरियाबंद जिले के ओडिशा सीमावर्ती मैनपुर और देवभोग क्षेत्र में मनाए जाने वाले अंचल के सुप्रसिद्ध नुवाखाई पर्व के अवसर पर जिला पँचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम ने अपने देवभोग प्रवास के दौरान तेल नदी के उस पार स्थित 36 गाँवों के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर लोगों को नुवाखाई पर्व की शुभकामनाएं दीं।

गौरतलब है कि नुवाखाई जिले के देवभोग अंचल और ओड़िशा सीमावर्ती क्षेत्रों का प्रमुख पारंपरिक पर्व है जिसमें अपने ईष्ट देव के प्रति नए अन्न को अर्पित करने की परंपरा का निर्वहन क्षेत्रवासियों के द्वारा किया जाता है। 

इस तारतम्य में गरियाबंद जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम ने कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र के वरिष्ठ जनों, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, प्रबुद्धजन व बुजुर्गों का शॉल भेंटकर सम्मान किया व नुवाखाई पर्व की शुभकामनाएं देते हुए किसानों के उत्तम फसल की कामना की।

इस दौरान वे गांव-गांव जाकर बुजुर्गों से कुशलक्षेम पूछते हुए चरणस्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं से रूबरू हुए। इस प्रवास के दौरान उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुण मिश्रा,भूपेन्द्र माँझी, विनोद ध्रुवा,बीरबाहू चंद्राकर,सिद्धार्थ निधी, नाथूराम ध्रुवा, नरेश ध्रुवा,अल्तमस खान,देवानंद राजपूत,धर्मेंद्र बघेल,उमाशंकर पांडे,राहुल निर्मलकर,भारत यादव आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *