Recent Posts

March 10, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

अपने सरल व्यवहार के नाम से पहचाने जाते राजिम के पूर्व MLA संतोष उपाध्याय चाय के चुस्की के साथ कार्यकर्ताओं से करते हैं मुलाकात

  • यह सिलसिला अभी का नहीं है जब वह राजिम के विधायक थे तब भी मैनपुर के चाय दुकान में ही बैठकर लोगों से मुलाकात करते थे
  • शेख हसन खान, गरियाबंद

गरियाबंद। राजिम क्षेत्र के पूर्व MLA होने के बावजूद संतोष उपाध्याय को बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के मैनपुर इलाके के लोग उनसे मुलाकात करने बड़ी संख्या में पहुंचते है। संतोष उपाध्याय जब भी देवभोग क्षेत्र के दौरे पर आते हैं तो मैनपुर स्थित चाय दुकान में बैठकर लोगों के बीच चाय की चुस्की के साथ एक दुसरे से हालचाल जानना, मुलाकात करना उनका पहचान बन गया है। यह सिलसिला अभी का नहीं है जब वह राजिम के विधायक थे तब भी मैनपुर के चाय दुकान में ही बैठकर लोगों से मुलाकात करते थे।

लंबे समय के बाद आज राजिम के पूर्व MLA संतोष उपाध्याय मैनपुर पहुंचे इसकी जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में नगर व क्षेत्र लोग उनसे मुलाकात करने पहुंचे। इसके पीछे मुख्य कारण पूर्व विधायक उपाध्याय का सरल सुलभ व्यवहार और जनता के सीधा जुड़ाव। रेस्ट हाउस की राजनीति से दूर जमीनी स्तर पर जनता से घुल मिलकर उनसे चर्चा करना उनके बातों को सुनना बताया जाता है।

राजिम के पूर्व MLA के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरलीधर सिन्हा भी पहुंचे थे। संतोष उपाध्याय ने चर्चा में बताया कि वह गोहरापदर भाजपा नेता गुरूनारायण तिवारी के निवास एक शोक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मैनपुर और पूरे क्षेत्र के लोगों के साथ उनका बहुत पुराना मित्रता है। लोगों का प्रेम है कि वह बगैर मुलाकात करे आगे नहीं जाते। श्री उपाध्याय ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यो के संबंध में चर्चा किया।