गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उईके 2 अप्रैल को दुरस्त वनांचल में बसा ग्राम साहेबिनकछार में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचेंगे
- शेख हसन खान, गरियाबंद
गरियाबंद । गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखण्ड के दूरस्थ वनांचल आदिवासी ग्राम साहेबिनकछार में 02 अप्रैल दिन गुरूवार को सुबह 10 बजे से जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जायेगा। इस शिविर में गरियाबंद जिला के कलेक्टर भगवान सिंह उईके, पुलिस अधीक्षक गरियाबंद देवव्रत सिरमौर, जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित होंगे,शिविर में ग्राम साहेबिनकछार सहित आसपास के ग्रामो के लोगों के मांग एवं समस्याओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जायेगा।
कलेक्टर बीएस उईके ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को शिविर में स्टॉल लगाकर विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने एवं आम लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये हैं।
ज्ञात हो कि इस क्षेत्र के ग्रामीण लगातार आवेदन निवेदन एवं आंदोलन कर क्षेत्र की समस्याओं को शासन प्रशासन तक ला रहे थे। लंबे समय से मांगो को पूरा करने चल रहे प्रशासनिक कवायद के बीच कलेक्टर भगवान सिंह उईके ने साहेबिनकछार में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर आयोजित करने निर्देश दिया है। साथ ही प्रस्तावित कलस्टर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करते हुए आम नागरिकों को शिविर के लिए व्यापक प्रचार प्रसार करने समुचित व्यवस्था करने सीईओ जनपद पंचायत मैनपुर को पत्राचार किया गया है।
मैनपुर के दुरस्त वनांचल के ग्रामो में पहली बार जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और शिविर को लेकर जोर-जोर से तैयारी किया जा रहा है।
