Recent Posts

March 30, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

गरियाबंद कलेक्टर प्रभात मलिक ने प्राकृतिक आपदा के तीन प्रकरण में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत किए

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

गरियाबंद । कलेक्टर प्रभात मलिक ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के तीन प्रकरण में मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवभोग तहसील के ग्राम कदलीमुड़ा निवासी 41 वर्षीय पुष्पा बाई मरकाम की 6 अक्टूबर 2022 को सर्पदंश से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन देवेन्द्र मरकाम, दिनेश मरकाम, महेश मरकाम एवं सुनिता मरकाम तीनों को 4 लाख रुपये स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार ग्राम बरकानी निवासी 62 वर्षीय हेमलाल पटेल का 13 अक्टूबर 2022 को तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन उनकी पत्नि जयवती पटेल को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी तरह अमलीपदर तहसील के ग्राम चिखली निवासी 42 वर्षीय जनसिंग ओटी की 13 जून 2022 को आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन उनकी पत्नि मुक्ता बाई को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।