Recent Posts

March 15, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

हम हैं यहां के शेर बोलकर दो युवक की बेदम पिटाई

Shikha Das, Mahasamund

पिरदा मोड़ के पास की घटना, आरोपियों की पतासाजी में जुटी पुलिस

महासमुंद। अपने गांव लौट रहे दो युवकों की कुछ लोगों ने गाली गलौच करते हुए मारपीट कर दी। आरोपी युवकों ने अपने आपकों इलाके का शेर बताते हुए इस रास्ते से फिर से गुजरने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
मामला बीती रात नेशनल हाईवे के पिरदा मोड के पास की है। तुमगांव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम तुमगांव निवासी लक्की निर्मलकर ग्राम पिरदा मेें मछली पालन के लिए तालाब को ठेके पर लिया है।

बुधवार की शाम सात बजे के करीब वह अपने दोस्त राकेश बघेल के साथ तालाब की रखवाली के लिए ग्राम पिरदा गए थे। जहां से रात दस बजे के करीब दोनों तुमगांव लौट रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे में पिरदा मोड के पास कुछ लोगों ने रास्ता रोककर इतनी रात को घुमने की बात को लेकर गालीगलौच करते हुए मारपीट की। लक्ष्मण व रामकुमार नामक दो युवकों ने अपने आप को इलाके का शेर बताते हुए इस रास्ते से फिर से गुजरने पर जान से मारने की धमकी दी। बीच बचाव के दौरान राकेश के साथ भी मारपीट की गई। बाद इसके पीड़ित युवक तुमगांव थाने पहुंचे और अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 34 के तहत मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *