Recent Posts

March 30, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के गरियाबंद जिला सहसंयोजक महेंद्र सोनी को किया गया नियुक्त

  • जिले के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। मैनपुर नगर के सोना चांदी व्यवसायी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता महेन्द्र सोनी को भारतीय जनता पार्टी आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक नियुक्त किया गया है जिससे मैनपुर देवभोग क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए श्री सोनी को बधाई दी है।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से एवं गरियाबंद जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर की अनुशंसा से महेन्द्र सोनी को भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए श्री महेन्द्र सोनी ने कहा भारतीय जनता पार्टी द्वारा उन्हे जो जिम्मेदारी दी गई है उस जिम्मेदारी में पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूंगा भाजपा के विष्णुदेव सरकार गरीब, किसान, मजदुर, युवा, छात्र सभी वर्गो के विकास के लिए कार्य कर रही है। अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओ का लाभ पहुंचाने लगातार प्रयास किया जा रहा है जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है और उनके जीवन स्तर में सुधार देखने को मिल रहा है।