मैनपुर BEO महेश पटेल ने दुर्गम ग्रामों के स्कूलों का किया औचक निरीक्षण
- स्कूल में ताला लटका देख कारण बताओ नोटिस
- शेख हसन खान, गरियाबंद
गरियाबंद। गरियाबंद जिले के आदिवासी विकासखण्ड मैनपुर क्षेत्र में बदहाल शिक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार खबर प्रकाशित किया जाता रहा है और स्कूलों की जमीनी हकीकत का जायजा लेने जब विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मैनपुर महेश कुमार पटेल स्वयं दुरस्थ वनांचलों के स्कूलों में पहुंच रहे हैं तो वहां बदहाल स्थिति और स्कूलो में ताला देखकर भारी नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित शिक्षको पर कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। मैनपुर क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था में कसावट लाने के लिए विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी महेश पटेल पिछले एक माह से वनांचल क्षेत्र के स्कूलो का औचक निरीक्षण करने से एक ओर हड़कंप मची हुई है। वही कई गंभीर अनियमितता सामने आ रही है। विकासखण्ड शिक्षा कार्यालय मैनपुर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी महेश पटेल आज 16 फरवरी दिन सोमवार को मैनपुर क्षेत्र के बेहद दुर्गम पहाड़ी इलाके के गांव प्राथमिक शाला अमली, मटाल, बेसराझर का अकास्मिक निरीक्षण इस दौरान प्राथमिक शाला अमली में ताला लगा मिला जिस पर यहा पदस्थ शिक्षक भुपेन्द्र कुमार यादव, संतोष नेताम दोनों अनुपस्थित पाये गये और स्कूल में ताला लटका हुआ था।

इसी तरह प्राथमिक शाला मटाल में भी एक शिक्षक चंद्रशेखर ध्रुव अनुपस्थित पाये गये जिन्हे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वही दूसरी ओर ज्ञात हो कि 14 फरवरी दिन शनिवार को भी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पटेल ने प्राथमिक शाला बरगांव, माध्यमिक शाला जांगड़ा का निरीक्षण किया था इस दौरान अनुपस्थित शिक्षक संतोष सोरी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
मैनपुर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी महेश पटेल ने बताया उनके द्वारा लगातार स्कूलो का निरीक्षण किया जा रहा है। दुरस्थ वनांचल स्कूलों में शिक्षक नही पहुंचने की शिकायत मिल रही है। अनुपस्थित शिक्षकों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है और उचित कार्यवाही किया जा रहा है।
