भाजपा महिला मोर्चा मैनपुर मंडल अध्यक्ष श्रीमती सुहागा पाड़े को बनाया गया
- शेख हसन खान, गरियाबंद
गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मैनपुर मंडल अध्यक्ष श्रीमति सुहागा पाड़े को नियुक्त किया गया है अपनी नियुक्ति पर सुहागा पाड़े ने कहा क्षेत्र में महिला मोर्चा को जमीनी स्तर पर मजबुत बनाने के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य किया जायेगा पार्टी ने जिस उम्मीद के साथ उन्हे यह जिम्मेदारी सौंपा है। उस जिम्मेदारी पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास किया जायेगा। श्रीमति पाड़े ने कहा भारतीय जनता पार्टी के नरेन्द्र मोदी एवं विष्णुदेव साय सरकार द्वारा देश और प्रदेश की महिलाओ को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने एवं मुख्यधारा में लाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित किया जा रहा है इन योजनाओ का लाभ ग्रामीण क्षेत्र के सभी महिलाओ को मिले इसके लिए विशेष प्रयास किया जायेगा। श्रीमति सुहागा पाड़े ने कहा भाजपा महिला मोर्चा का उद्देश्य महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाकर राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी बढ़ाना है। 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष्र किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री पवन साय एवं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति विभा अवस्थी की अनुमति और जिला संगठन प्रभारी अमित चिमनानी व गरियाबंद जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर की सहमति से महिला मोर्चा गरियाबंद जिला अध्यक्ष श्रीमति बिंदु सिन्हा ने मैनपुर भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमति सुहागा पाड़े को नियुक्त किया है। सुहागा पाड़े के महिला मोर्चा अध्यक्ष बनने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
