Recent Posts

February 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

निषाद पार्टी ने हेमंत केंवट को गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय कुमार निषाद के निर्देशन पर निषाद पार्टी प्रदेश संयोजक राजकुमार निषाद के द्वारा गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला के हेमंत केंवट को निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। और आने वाले समय में कोटा विधानसभा और मरवाही विधानसभा में कार्यकारिणी विस्तार करेंगे।

इस नियुक्ति पर निषाद पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी और जिला कार्यकारिणी ने उन्हें बधाई शुभकामनाएं दिया जिनमें प्रदेश संयोजक राजकुमार निषाद, प्रदेश महामंत्री सुनील प्रसाद निषाद, प्रदेश संगठन मंत्री शांतिकुमार केवट, प्रदेश सचिव भुवन निषाद, राम सागर निषाद, भानु प्रताप निषाद, वीरेंद्र निषाद, तीरथ निषाद, भीषम केवट, भागीरथी निषाद, चनेश निषाद, डॉ होरीलाल निषाद, वकील सोहन लाल निषाद, पूर्व बेमेतरा विधानसभा प्रत्याशी निषाद पार्टी इंदल कुमार निषाद, पूर्व प्रत्याशी जांजगीर चांपा निषाद पार्टी राम अवतार निषाद व महेश निषाद आदि कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं बधाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *