Recent Posts

April 11, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मैनपुर में SDM सुश्री हितेश्वरी बाघे ने पदभार संभालते ही बैठक लेकर दिया आवश्यक दिशा निर्देश

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के मैनपुर अनुविभाग में नव पदस्थ SDM सुश्री हितेश्वरी बाघे ने आज कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। गरियाबंद कलेक्टर द्वारा 06.04.2026 को प्रशासकीय कार्य सुविधा के दृष्टिगत सुश्री हितेश्वरी बाघे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गरियाबंद को वर्तमान दायित्वों के साथ -साथ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मैनपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। और मैनपुर में औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण करते ही नवनियुक्त SDM हितेश्वरी बाघे ने तहसीलदार, आरआई, पटवारी एवं राजस्व अमला का बैठक लेकर उन्हे आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए राजस्व प्रकरणो का तत्काल निराकरण करने जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र के साथ यहां पहुंचने वाले लोगों को कोई परेशानी न हो इसके लिए दिशा निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया है कि क्षेत्र के नागरिक अपनी समस्याओ को लेकर कार्यालय पहुंचते है। हर शिकायत का त्वरित और गंभीरता से समाधान किया जायेगा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना लोगो को राजस्व प्रकरणों के लिए भटकना न पड़े शासन प्रशासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन उनका प्रमुख लक्ष्य होगा। उन्होंने स्थानीय संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि कार्य मे लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी। मैनपुर में नये SDM से क्षेत्रवासियों को भी बेहतर प्रशासन एवं समय पर समस्याओं का समाधान की उम्मीद जगी है।