Recent Posts

March 6, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

वन सभापति चन्दा बारले के प्रयासों से 70 वर्ष पुरानी मांग पूर्ण होने पर जिला प्रभारी मंत्री का जताया आभार

  • न्यूज रिपोर्टर, रामकृष्ण ध्रुव

मैनपुर – तहसील मैनपुर से लगे ग्राम पंचायत धवलपुर डीह के ग्रामवासीयों के द्वारा कई सालों से बाजार चौक में छत सहित मंच की निर्माण कार्य के लिए मांग कर रहे थे। जिसको क्षेत्र के वन सभापति श्रीमती चन्दा बारले ने जिले के प्रभारी मंत्री को अवगत कराया गया था। वही जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने भी गंभीरता से लेते हुए ग्राम वासियों की मांग को जल्द पूर्ण करने की बात भी कही थी। वही आज 70 वर्ष पुरानी मांग पूर्ण होने पर वन सभापति श्रीमती चन्दा बारले ने जिले के प्रभारी मंत्री का आभार व्यक्त किया।

जिले के प्रभारी मंत्री ने उक्त निर्माण कार्य के लिए विधायक निधि अंतर्गत प्रभारी मंत्री मद से राशि 500000 रुपए की स्वीकृत कर आदेश जारी किया। जिसे ग्राम पंचायत धवलपुर डीह में मंच सहित बाजार चौक में निर्माण कार्य भी तेजी के साथ चालू भी हो गया है। वही 70 वर्षों पुरानी मांग पूर्ण होने पर ग्राम वासियों के चेहरे पर मुस्कान आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *