Recent Posts

March 12, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

शहर में बाईक चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो युवक गिरफ्तार ,कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के कब्जेसे 6 बाईक किया बरामद

जगदलपुर से प्रकाश झा

जगदलपुर:- एक बार फिर शहर में बाईक चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो युवक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शहर के अनेको स्थानों से इन दोनों आरोपियों ने कई बाईक चोरी करने की घटना को अंजाम दिया है।

मामले की जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने बताया है कि शहर में बाईक चोरी की रिपोर्ट प्राप्त हुई थी, जिस पर लगातार संदेहियों पर नजर रखी जा रही थी, इसी दौरान दो संदेहियों से पूछताछ करने पर दोनों संदेहियों द्वारा इस घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया है।
शहर में घूम घूम कर घटना को
अंजाम देते थे दोनो आरोपी

जप्त सभी बाईक की कीमत
4,00,000 रु

दोनो आरोपियों के कब्जे से कुल 6 बाईक बरामद किए गए है। दोनो आरोपियों को 05 मामले में गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी :-
(1) गौरव वर्मा, निवासी मेटगुड़ा
(2)अभिजीत सिंह , निवासी महारानीवार्ड

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी / कर्मचारी
कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू
होरीलाल नाविक, पीयूष बघेल,प्रेम पाणिग्राही,सुजाता डोरा, चोवादास गेंदले,वेदप्रकाश देशमुख,भूपेंद्र नेताम, गायत्री प्रसाद तारम, रविन्द्र कुमार ठाकुर,रवि सरदार

बरामद वाहन :-
— CG.17.KK.6709, OD.10.G.1257, CG.17.KD.4440, CG.07.BN.2559,CG.17.KM.5129 थाना बोधघाट।

आरोपियों द्वारा घटना खरीद करने में प्रयोग स्वयं का स्कूटी एक्सेस 125 वाहन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *