कथावाचक पंडित युवराज पांडेय ने जब कथा के दौरान पचरा गाया, तो श्रद्धालु झूम उठे
- अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित युवराज पांडेय द्वारा डोंगरीगांव मुरमुरा झरझरा में श्रीमद् देवी महापुराण कथा में उमड़े हजारों श्रद्धालुगण
- शेख हसन खान, गरियाबंद
गरियाबंद। चैत्र नवरात्रि के पावन प्रकृति वादियों व शांत वातावरण में जंगलों के बीच सात दिवसीय श्रीमद देवी महापुराण का आयोजन छत्तीसगढ़ के माटी अंतराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित युवराज पांडे का अयोजन 19 मार्च से 27 मार्च तक किया गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं की ऐतिहासिक उपस्थिति रही जिससे पुरे वातावरण मे भक्ति की सरिता प्रवाहित होती रही। कथा व्यास पीठ पर बैठे पंडित युवराज पांडे ने अपने मुखारबिंद से मधुर वाणी और भावपूर्ण शैली में माँ झरझरा, माँ भगवती की महिमा का वर्णन करते हुए श्रोताओं को आध्यात्मिक ज्ञान से अभिभूत कर दिया।

उन्होंने देवी के विभिन्न स्वरूपों और उनके महत्व को विस्तार से समझाया जिससे श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। उनके प्रचली देवी पचरा गीत हस के उठे माता ने लोगों कों धर्म की ओर आकर्षित किया, हजारों की संख्या में रोजाना भक्तों की ताँता कथा सुनने पहुँचते थे।
अष्टमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री से भगवान भोलेनाथ और पार्वती विवाह का सुंदर झांकी भी प्रस्तुत किया गया। लोगों में भारी आस्था और माता के प्रति लगाव ने पूरा पंडाल को छावनी में तब्दील कर दिया था। लोगों के लिए बैठने की जगह नहीं बची। पर्दा फाड़ कर लोग कथा सुन रहे थे। क्षेत्र के श्रद्धालुओं के विशाल जनसैलाब ने आयोजक समिति सहित कथावक गदगद कर दिया। आयोजन के दौरान झरझरा मंदिर में भक्ति मय माहौल से सराबोर रहा और श्रद्धालुओं ने इसे एक अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव बताया।
पहली बार एक साथ क्षेत्र के दिग्गज नेता कार्यकर्त्ता, कर्मचारी, अधिकारी धार्मिक आयोजन में भाग ल नवरात्र के नवमी दिवस पर श्रीमद देवी महापुराण कथा का सप्तमी दिवस कथावाचक युवराज पांडे के मुखारविंद से माता की महिमा को वर्णन किया उसके बाद गांव की गलियों में भ्रमण किया, और कथा समाप्त हुआ। इधर नौ दिनों तक विशाल भोग भंडारा अर्जुन सुंदनी नयापारा राजिम के सहपारिवार द्वारा भोजन प्रसादी हजारों लाखो श्रद्धांलुओं कों रोजाना कराया, नौ दिनों के बीच कई और दानदाताओं ने भी भंडारा कराया, जिसमे बलराम साहू के सहपरिवार द्वारा पंचमी पर कराया। आयोजक समिति ने सभी दान दाताओं व भक्तो का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि आने वाले समय में इसी तरह माता सेवा सहयोग बना रहे।
