Recent Posts

February 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

यादवों को शिक्षा और राजनीति में आगे आना होगा- प्रमोद चौधरी

बिलासपुर: समस्त यादव समाज को एक होकर शिक्षा के क्षेत्र में नई पीढ़ी को आगे लेकर आना होगा, वही छत्तीसगढ़ राज्य में 12 प्रतिशत निवासरत यादवों को एक होकर राजनीति में मुखर होना होगा,तभी यादव समाज की उन्नति होगी। उक्त बातें आज अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ द्वारा यादव भवन बिलासपुर में आयोजित सम्मान समारोह में श्री प्रमोद चौधरी, प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव, अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा ने व्यक्त की।
श्री चौधरी संगठनात्मक ढांचा खड़ा करने हेतु विगत तीन दिन से छत्तीसगढ़ की दौरा कर रहे है उसी परिप्रेक्ष्य आज बिलासपुर पहुचे थे।
बिलासपुर में यादव समाज द्वारा समारोह आयोजित कर प्रमोद चौधरी का सम्मान किया गया। इस अवसर पर महापौर रामशरण यादव, ग्वालियर से पधारे बलबीर यादव राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य,राज्य उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश, राज्य के कार्यकारी अध्यक्ष डी आर यादव, प्रदेश संगठन महामंत्री भुनेश्वर यादव, प्रमुख महासचिव इंजीनियर एस डी यादव, संरक्षक बिग्रेडियर प्रदीप यदु, महिला अध्यक्ष श्रीमती मंजू यादव, पी आर यादव अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में जिला अध्यक्ष जितेंद्र यादव,शिवशंकर यादव,अनिल यादव,सुनिल यादव,नीरज यादव,जितेंद्र यादव, रामकुमार यादव सहित बिलासपुर,कोरबा,रायगढ़, जांजगीर चांपा, मुंगेली,पेंड्रा आदि स्थानों से सैकड़ों पदाधिकारी महिला,पुरुष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *