Recent Posts

April 27, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मुंगेली कलेक्टर ने अपनी बेटी सान्वी को पोलियो ड्राप पिलाकर अभियान का किया आगाज

मनीष शर्मा,8085657778
मुंगेली/ कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत आज ज़िला मुख्यालय स्थित खण्ड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के प्रांगण में अपनी पुत्री कु सान्वी को पल्स पोलियो की दवा पिलाई। कलेक्टर डॉ भुरे की यह एक अच्छी पहल है ताकि जिले के अन्य लोग भी अपनी शून्य से 5 वर्ष आयु समूह के बच्चों को ज़िंदगी की दो बूंद पल्स पोलियो की ड्राप पिलायें और इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में सहभागी बनें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कमलेश खैरवार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक उत्कर्ष तिवारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *