Recent Posts

February 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

भरोसा राम ठाकुर का आकस्मिक निधन,CM भूपेश बघेल ने प्रकट किया गहरा दुख,बताया पारिवारिक क्षति

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की

मनीष शर्मा,8085657778

रायपुर,सभी विध्नों के नाश तथा मंगल कामना के लिए प्रतिवर्ष गौरी गौरा पूजा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सोटा लगाने वाले दुर्ग जिले के ग्राम जंजगिरी निवासी बुजुर्ग भरोसा राम ठाकुर अब इस दुनिया में नहीं रहे, उनका आकस्मिक निधन हो गया।

वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनके आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है।मुख्यमंत्री ने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की है।

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हर वर्ष दीपावली के दूसरे दिन ग्राम जंजगिरी में आयोजित गौरी गौरा पूजा कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं।जहां परंपरा अनुसार सभी विध्नों के नाश तथा मंगल कामना के लिए स्वर्गीय भरोसा राम ठाकुर मुख्यमंत्री को सोंटा लगाते थे।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्वर्गीय भरोसा राम ठाकुर से उनके वर्षों पुराने आत्मीय संबंध रहे हैं।वे हमारे सम्मानीय बुजुर्ग थे। उनका निधन मेरे लिए पारिवारिक क्षति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *