Recent Posts

April 19, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

जिला पंचायत गरियाबंद अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप ने तेल कीमत नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार की नीति का स्वागत करते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया 

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद । जिला पंचायत गरियाबंद अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप ने वैश्विक तनाव और युद्ध जैसे हालातों के बीच पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित रखने हेतु भारत सरकार की नीतियों का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है। श्री कश्यप ने कहा कि वर्तमान समय में विश्व स्तर पर चल रहे तनाव और युद्ध जैसी परिस्थितियों के कारण कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसे समय में भारत सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी में कमी, वैकल्पिक देशों से तेल आयात और तेल कीमतों को नियंत्रित रखने जैसे निर्णय आम जनता को राहत देने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि भारत अपनी जरूरत का अधिकांश कच्चा तेल आयात करता है, इसके बावजूद केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के कारण देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को संतुलित बनाए रखने में सफलता मिली है। यदि सरकार समय पर हस्तक्षेप नहीं करती, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम जनता पर पड़ता।

श्री कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार आम जनता के हित में निर्णय ले रही है। वैश्विक संकट के दौर में भी देशवासियों को राहत देने का प्रयास सराहनीय है और यह आम जनता के प्रति सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार के इस निर्णय से आम नागरिकों, किसानों, व्यापारियों एवं परिवहन क्षेत्र को राहत मिली है, जिससे महंगाई को नियंत्रित रखने में भी मदद मिलेगी।

श्री कश्यप ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देशहित में लिए जा रहे ऐसे निर्णयों से भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और आम जनता को निरंतर राहत मिलती रहेगी।