Recent Posts

February 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

12 वीं – 2,84, 107 छात्रों के परीक्षा परिणाम आज घोषित किये गये, देखिए लिस्ट

  • प्रकाश झा, बिलासपुर रायपुर

12 वी – 2,84, 107 छात्रों के परीक्षा परिणाम आज घोषित किये गये, जिनमें से 1,30,561 बालक तथा 1,53,546 बालिकायें है. उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 276,817 है जो घोषित परीक्षाफल का 97.43 प्रतिशत है। इसमें से उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 58.06 तथा बालकों का प्रतिशत 96.69 है। घोषित परीक्षा परिणाम में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 2.71.155 (95.44 प्रतिशत) है।

द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 5.570 (1.96 प्रतिशत) है तथा तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 79 (03 प्रतिशत) है। 13 परीक्षार्थियों को पास की श्रेणी में उत्तीर्ण घोषित किया गया है। 2035 परीक्षार्थियों को पूरक की पात्रता दी गई है। इसके अतिरिक्त 5.255 परीक्षार्थी अनुतीर्ण हुये हैं. इसमें 3.204 बालक तथा 2.051 बालिकाएं है।

रिजल्ट देखने के लिए इस लिंक को टच करे – https://cgbse.nic.in/, http://results.cg.nic.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *