Recent Posts

May 7, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मैनपुर में ईद पर निकला जुलुस – ईदगाह में नमाज अदा कर देश में खुशहाली की मांगी गई दुआ

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • नगर में सदभावना के अनुरूप हिन्दु मुस्लिम सभी धर्मो के लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर दी ईद की बधाई

गरियाबंद। तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर में आज शनिवार को ईद उल फितर का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह 8 ,30 बजे रजा मस्जिद से जुलुस निकाली गई। यह जुलुस ईदगाह पहुंची जहां मौलाना सिब्तैन रजा खान साहब द्वारा ईद की विशेष नमाज अदा कराई गई।

सलातो सलाम का नजराना पेश किया गया। प्रदेश व देश मे अमन शांति खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई। मुस्लिम भाईयों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और मुस्लिम समाज के लोगों ने कब्रिस्तान पहुंचकर अपने मरहूमो के कब्रों में फुल, ईत्र चढ़ाकर फातिहा पढ़ी ।

  • बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया

इस दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने पुलिस बल बड़ी संख्या मे तैनात थी वहीं मैनपुर नगर मे ईद पर्व पर आपसी भाईचारा, सद्भावना देखने को मिला हिन्दु मुस्लिम भाई गले मिलकर एक दूसरे को बधाई देते नजर आ रहे हैं मुस्लिम भाईओ के घरो मे दावतो का सिलसिला, मिठी सेवाई की खुशबू आ रही।