Recent Posts

February 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मैनपुर ब्लॉक में 16 नये आंगनबाडी भवन स्वीकृत – SDM डा तुलसीदास मरकाम 

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

मैनपुर । गरियाबंद जिले के आदिवासी विकासखण्ड मैनपुर ब्लॉक में दर्जनों ऐसे आंगनबाडी भवन है जो काफी जर्जर हो चुका है। कई आंगनबाडी भवन के अभाव में निजी मकानों में संचालित किया जा रहा है जिससे छोटे छोटे बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से गरियाबंद कलेक्टर दीपक अग्रवाल को अवगत कराया गया।

गरियाबंद कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने मैनपुर ब्लॉक में 16 नये आंगनबाडी भवन निर्माण की स्वीकृति दी है। मैनपुर SDM डॉ तुलसीदास मरकाम ने बताया कि मैनपुर विकासखण्ड क्षेत्रवासियों के मांग को गंभीरता से लेते हुए गरियाबंद कलेक्टर द्वारा 16 नये आंगनबाडी भवन निर्माण की स्वीकृति मिला है जिसमें कोदोभाठा 02, कोदोभाठा 01, कोदोभाठा 03, खैरमाल, गोहरापदर डाकोपारा, गोहरापदर 01, तेन्दुछापर, गुडभेली, गुढियारी 01, गुढियारी 02, सिरलीपारा, मुचबाहल 01, मुचबाहल 02, खरीपथरा 03, बिरीघाट एंव कछारपारा अमली में नया आंगनबाडी भवन की स्वीकृति मिली है।