Recent Posts

March 29, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

महासमुंद जिले में 16 जून को 2 कोरोना पॉजिटिव

महासमुँद -(शिखादास )

महासमुंद 16 जून 2020/ जिले में 16 जून 2020 को कुल 02 धनात्मक प्रकरण की पुष्टि हुई है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर ने जाँच के बाद धनात्मक रिपोर्ट की सूचना जिला प्रशासन को दी है। जिला प्रशासन द्वारा इसकी पुष्टि की गई है। ये दोनो पाॅजिटीव पुरूष है। इनमें से एक 55 वर्ष और दूसरा 13 वर्ष का हैं। 55 वर्षीय व्यक्ति जिला मुख्यालय सुभाष नगर का है, जो चेन्नई (तमिलनाडु) से लौटा है जो क्वारेंटाईन सेंटर पर रह रहा था।

इसी प्रकार 13 वर्षीय बालक सरायपाली विकासखण्ड के ग्राम सिंघोड़ा का हैं, जो बरगड़ (ओड़िशा) के एक हाॅस्पिटल से उपचार कराकर लौटा था, जिसे होम क्वारेंटाईन पर रखा गया था। इन्हें कोविड हाॅस्पिटल भेजने की तैयारी की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *