Recent Posts

February 14, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

2 साल पूर्व तक पास्को act बलात्कार के अनेक आरोपी फरार हुए थे… अब हो रहे गिरफ्तार

Shikha Das, Mahasamund

आज दिनांक 04/07/2020 को श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति मेघा टेंभूरकर के निर्देशन में श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महोदय पिथौरा के मार्गदर्शन में आज दिनांक.04.07.2020 को लंबित मामलों के निकाल हेतु 2 वर्ष से फरार बलात्कार के आरोपी (1) पीकेश्वर ढिढी पिता तुला राम उम्र 21 वर्ष पता ग्राम दाबपाली थाना तेंदुकोना (2) तुलाराम ढीढी पिता स्व.धरमदास उम्र 50 साल पता दाबपाली थाना तेंदुकोना (3)सुखराम जांगड़े पिता गोटी लाल जांगड़े उम्र 30 साल पता सोनासिल्ली मामला पिथौरा थाना धारा 363,366,376, 376 (2) (ढ) ,368,34 भा.दा. वि. एवं 4,6 पॉक्सो एक्ट के आरोपी को दबीश देकर गिरफ्तार किया गया.

पीड़ित नाबालिक बालिका को भी दस्तयाब कर उनके परिजनों को सौंपा गया इस कार्य मे विशेष योगदान रहा थाना प्रभारी पिथौरा के निरीक्षक एन. के. स्वर्णकार के द्वारा हमराह स्टाफ प्रधान आरक्षक कुबेर जायसवाल ,महिला प्रधान आरक्षक चंचल बंशवार ,आरक्षक नरेश जोशी, जुनेद खान ,नीलम मिश्रा ,हीरा मिश्रा ,राजेन्द्र सिदार रहे ! बाद माननीय न्यायालय पेश कर रिमांड पर भेजा गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *