Recent Posts

June 2, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी ने झरगाव में पेट्रोल पंप का शुभारंभ किया

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। मैनपुर विकासखण्ड के दुरस्थ क्षेत्र के लोगो को भी अब पट्रोल डीजल के लिए भटकना नही पड़ेगा। आज शुक्रवार को मैनपुर विकासखण्ड के अंतिम छोर झरगांव मे आर डी फ्यूल्स का पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी ने पूजा अर्चना कर एवं फीता काटकर शुभारंभ किया।

श्री मांझी ने कहा अब इस क्षेत्र के लोगो को पेट्रोल डीजल के लिए भटकना नही पड़ेगा और आसानी से उन्हे गांव मे ही पेट्रोल डीजल उपलब्ध होंगे। इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, जनपद पंचायत अध्यक्ष मोहना नेताम, उपाध्यक्ष नंदकुमारी राजपूत, तपेश्वर राजपूत, सरपंच बेलमति पाथर, लंबोदर साहू, तुलसी राजपूत, रमेश राजपूत, राजेश राजपूत, गोमती राजपूत, शेष राजपूत, दीपा राजपूत एवं गांव व क्षेत्र के वरिष्ठजन उपस्थित थे।