Recent Posts

March 28, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

गरियाबंद मंडी से धान चोरी के 3 आरोपी गिरफ्तार

  • गोलू वर्मा न्यूज़ रिपोर्टर, गरियाबंद

गरियाबंद मंडी में रखे सरकारी धान से 7 बोरी चुराने की नामजद रिपोर्टर समिति अध्यक्ष और उपार्जन केंद्र के प्रभारी के द्वारा सिटी कोतवाली गरियाबंद में मामला दर्ज कराया गया था।

उसके बाद आरोपी फरार थे। इस रिपोर्ट के आधार पर पुलिस विभाग द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की पता तलाश किया जा रहा। उन तीनों आरोपी को आज सोमवार को उनके निवास पर गिरफ्तार किया गया।

घटना के विषय में कोतवाली से मिली जानकारी के अनुसार चोरी की रिपोर्ट दर्ज होते ही सिटी कोतवाली प्रभारी देववती दरियो के निर्देश में आरोपीयो का पतासाजी किया जा रहा था। वही फरार आरोपी को अपने घर वार्ड क्रमांक 8 डाक बंगला पारा में होने की जानकारी आज थाना प्रभारी सोमवार को दिया गया इस जानकारी के आधार पर सिटी कोतवाली से राजेश मिश्रा ए, एस ,आई, प्रधान आरक्षक कुबेर बंजारे, मुरारी यादव, योगेश सिंह, महेंद्र चेलक और लैनदास टीम बनाकर आरोपी अजय बघेल के साथ 2 बोरी धान रेशों उर्फ दिगंबर से 3 बोरी और पप्पू उर्फ पारस निषाद के पास दो बोरी धान को उनके घर से बरामद कर आरोपियों के खिलाफ 379, 34 अपराध कायम कर जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *