Recent Posts

March 30, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

3 सटोरियों गिरफ्तार, 2 लाख रूपए बरामद

  • प्रकाश झा की रिपोर्ट

दिल्ली देयर डेविल्स और किंग्स 11 के बीच ऑनलाइन आईपीएल सट्टा खिला रहे 3 सटोरियों को सिविल लाइन पुलिस ने इमलीपारा से गिरफ्तार किया है।पुलिस ने इनके पास से 4 नग मोबाइल और 2 लाख 22 हज़ार रुपये नगद जप्त किया है। सिविल लाइन पुलिस ने इमलीपारा में दबिश देकर 3 सटोरियों को गिरफ्तार किया हैं।

पकड़े गए आरोपीयो में गोंडपारा निवासी पीताम्बर सोनी, जूना बिलासपुर निवासी राकेश देवांगन और तोरवा निवासी मनोज कृपलानी शामिल है।सटोरियों द्वारा दिल्ली डेयर डेविल्स और किंग्स 11 के बीच ऑनलाइन सट्टा खिलाया जा रहा था,पुलिस ने इनके पास से 4 नग मोबाइल और 2 लाख 22 हज़ार रुपये जप्त किये है।

जिले में इस माह करीब 31 मामले सट्टे के पकड़े गए जिसमे 74 आरोपीयो को पुलिस ने गिरफ्तार कर करीब 3 लाख 54 हज़ार नगद और 72 लाख रुपये की सट्टा पट्टी जप्त की है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *