Recent Posts

October 9, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

बलौदाबाजार जिला में आज 30 नए मरीजों की पुष्टि, 6 मरीज डिस्चार्ज

जिला में आज 30 नए मरीजों की पुष्टि,जिला कोविड हॉस्पिटल से हुए 6मरीज डिस्चार्ज

बलौदाबाजार,16जून 2020/आज दोहपर एम्स रायपुर के जरिए 30 नये संक्रमित मरीज की पुष्टि जिला प्रशासन की ओर से किया गया है।


आज मिले सभी मरीज बलौदाबाजार विकासखण्ड के ही है। जिसमें 1 मरीज ग्राम अहिल्दा से है बाक़ी सभी मरीज लवन एवं धाराशिव से हैं।सभी मरीजों को बलौदाबाजार जिला कोविड हास्पिटल में ही भर्ती किया जायेगा। सभी मरीज़ों को लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एम्बुलेंस रवाना कर दिया गया है। सभी मरीजों का कॉन्ट्रेक्ट ट्रेसिंग भी किया जा रहा है। साथ ही जिला मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी ने बताया कि आज जिला कोविड हॉस्पिटल से 6 मरीज डिस्चार्ज हुए है। जिला में इस प्रकार कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1 सौ 70 हो गया है। जिसमें एक्टिव मरीज की संख्या 83 एवं 87 लोग अभी तक डिस्चार्ज हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *