Recent Posts

April 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

पिथौरा पुलिस की कार्रवाई, जुआ खेलते 6 गिरफ्तार, 21 हजार बरामद

Shikha Das, Mahasamund

लाॅकडाउन का उल्लंघन कर खेल रहे थे जुआ, पिथौरा पुलिस की कार्रवाई

महासमुंद। ग्राम टेका में जुआ खेल रहे छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से 21180 रूपए बरामद की गई है। लाॅकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पिथौरा पुलिस ने कार्रवाई की है।

पिथौरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस पार्टी पेट्रोलिंग में निकली थी। इसी दौरान बस स्टैण्ड पिथौरा के पास मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम टेका के सिंग ढाबा के पीछे खेत में कुछ लोग काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। जिस पर मुखबिर के बताये गये स्थान में घेराबंदी की गई। जहां छह लोग एकत्र होकर झुण्ड बनाकर जुआ खेलते मिले। पकड़े गए लोगों में मनोज अग्रवाल, राकेश भोई, दीपक चैबे, रोहित कुमार साहू, संतोष पटेल व गनेश भोई शामिल हैं। उनके पास एवं फड़ से नकदी रकम 21190 रूपये बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 188, 269, 270 व 13 जुआ एक्ट अधिनियम तथा 3 महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *