Recent Posts

February 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

निजी लैब से हर दिन 6000 corona के सैंपलों की जांच की जा रही थी, अब आंकड़ा घटकर 2000 तक पहुंचा

  • रायपुर, भोपाल

निजी लैब में अब corona सैंपल की जांच में कमी आई है। जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद की Supratek नाम की निजी लैब से हर दिन 6000 कोरोना के सैंपलों की जांच की जा रही थी, इसमें भारी कमी आई है। ये आंकड़ा घटकर 2000 के करीब पहुंच गया है।

प्रायवेट लैब में जांच के लिए हर दिन 1.25 करोड़ रु खर्च किए जा रहे थे, ताजा स्थिति के मुताबिक हर दिन करीब 45 लाख रु खर्च घटा है। बता दें कि एक सैंपल की जांच के लिए लैब को 1980 रु का भुगतान किया जा रहा है।

किट सस्ती होने के बाद जांच खर्च घटकर 900 से 1000 रुपये तक आ गया है। निजी लैब का अनुबंध खत्म करने के लिए मध्यप्रदेश पब्लिक हेल्थ सप्लाई कॉर्पोरेशन ने पत्र लिखा है। सुप्राटेक लैब में एक जुलाई से मध्यप्रदेश के कोरोना सैंपलों की जांच कराई जा रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *