Recent Posts

March 28, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

एक जन्मदिन ऐसा भी पढ़िए पूरी खबर

बिलासपुर: मंगलवार की रात को श्री आर्शीवाद फाउंडेशन के द्वारा संस्था के सदस्य शंकर अघिजा के पिता स्वर्गीय मोतीराम अघिजा जी के जन्मदिन पर अघिजा परिवार के सहयोग से बिलासपुर के विभिन्न जगहों पर जा कर जरुरतमंदों को कंबल वितरण किया गया गरीबों असहायों को भीषण ठंड से बचने के लिए संस्था ने कंबल बाटे नए नए कम्बल पाकर गरीब महिलाएं व युवतियों ने संस्था की पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

संस्था लगातार गरीबों असहायों को राहत दिलाने की मंशा से ही कार्य करती है और आज इसी कड़ी में संस्था ने कम्बल का वितरण कराया है। जिससे गरीबों को राहत मिल सके,संस्था समाज की भलाई के लिए काम करती है। जिसका मकसद जरूरतमंदों की सेवा करना है। इसके लिए संस्था के सदस्यों ने ऐसे जरूरतमंद लोगों कि तलाश की है,जो वाकई इसके हकदार हैं।

समाज के लिए कुछ करना सौभाग्य की बात होती है। समाज सेवा से बड़ा कोई धर्म और कोई कर्म नहीं होता,जिससे दिल को सुकून मिलता है। श्री आशिर्वाद संस्था ने ठंड से ठिठुरते लोगों को कंबल देकर राहत पहुंचाने का काम किया है।इस दौरान भव्या शुक्ला,सोमू श्रीवास्तव,स्वर्णा गौरहा,देवेन्द्र द्विवेदी,अंशुल गुप्ता,सभ्या चतुर्वेदी,ऋषि चतुर्वेदी,गजेंद्र साहू,प्रभात रोय,रोहित,अविनाश शर्मा,शुभम देशपांडे,शंकर अघिजा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *