Recent Posts

March 29, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

रायपुर में बस और ट्रक के बीच भिड़ंत में 6 की मौत, उड़ीसा के गुंजाम से भरकर बस सूरत जा रही थी

  • रायपुर, छत्तीसगढ़

रायपुर के मंदिर हसौद इलाके में तेज रफ्तार बस और ट्रक के बीच भिड़ंत में 6 मजदूरों की मौत हो गई और करीब 20 मजदूर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि आज सुबह करीब 3:30 बजे यह हादसा तब हुआ जब मजदूरों को उड़ीसा के गुंजाम से भर कर एक बस सूरत गुजरात जा रही थी। तभी ट्रक रॉन्ग साइड से आते हुए बस को रगड़ता हुआ फरार हो गया।

बताया जा रहा है अनलॉक के बाद 30-40 मजदूर रोजी रोटी के लिए सवार होकर सभी सूरत से आई बस में बैठकर ओडिशा के गुंजाम से वापस सूरत जा रहे थे। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक समेत फरार हो गया जिसे पुलिस ने थोड़ी दूर राइस मिल के सामने लावारिस हालत में बरामद किया।

  • मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया जहां करीब 20 मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं और सभी की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। फिलहाल मंदिर हसौद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक को जप्त कर लिया है और ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *