Recent Posts

March 30, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

गरियाबंद में सरकारी दवाइयों का दुरुपयोग और लापरवाही का मामला आया सामने 

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • भारी मात्रा में सरकारी दवा को फेंका गया नेशनल हाईवे 130 सी किनारे सुखा नदी में
  • मवेशी व वन्य प्राणियों के सेवन से गंभीर घटना दुर्घटना के अंदेशा

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के सुख चुके नदी व जंगल से एक बेहद चौकाने वाला खबर सामने आई है। सरकारी अस्पतालो में मरीजों को वितरण किए जाने वाला अनेक प्रकार के किमती दवाओं को जंगल नदी किनारे में लापरवाही पूर्वक फेक दिया गया है। इसमें से कई दवाओं का इस्पायरी डेट निकल गया है तो कई दवाईयों अभी ठीक है। इस दवा को बेहद ही गलत तरीके से फेका गया है जिससे आसपास मवेशी व वन्य प्राणियों के द्वारा सेवन कर लेने से गंभीर दुर्घटना सामने आ सकती है। आज सुबह सोसल मिडिया में इसकी तस्वीर आने लगी तो सच्चाई को जानने मौके का जायजा लिया गया। तहसील मुख्यालय मैनपुर से 15 कि.मी. दूर गरियाबंद नेशनल हाईवे 130सी मुख्य मार्ग के किनारे आमानाला पुल के नीचे नदी किनारे भारी मात्रा में सरकारी दवा फेका गया है जिससे भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है ।

उल्लेखनीय है कि आमानाला इस नदी के आसपास वन्य प्राणियों के साथ बंदरो के झुड आसानी से दिखाई देते है और यह दवा सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरण करने के लिए लाया गया था लेकिन वितरण करने के बजाय स्वास्थ्य विभाग द्वारा लापरवाही पूर्वक फेंका गया है। इस मामले की जांच किये जाने की आवश्यकता है।