Recent Posts

August 5, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

आदिवासी छात्र की मौत से भड़के सैकड़ों ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे 130 सी मैनपुर में किया चक्काजाम

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद । आदिवासी बालक आश्रम बड़ेगोबरा के छात्र की समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण पिछले दिनों दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना को लेकर आदिवासी समाज के लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है और लापरवाह आश्रम अधीक्षक राकेश साहू पर एफआईआर दर्ज कर पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रूपये मुआवजा राशि की मांग को लेकर आदिवासी समाज द्वारा मैनपुर नेशनल हाइवे 130 सी पर आज गुरुवार को सुबह 8:00 बजे से चक्काजाम शुरू कर दिए हैं।

जनपद सदस्य सुकचंद ध्रुव, पूर्व सरपंच नोकेलाल ध्रुव, रामकृष्ण ध्रुव, नैनसिंह नेताम, महनसिंह, फडिन्द्र ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य लोकेश्वरी नेताम, खेदु नेगी, टीकम कपिल ने बताया आश्रम अधीक्षक राकेश साहू को तत्काल बर्खास्त किया जाये और उन पर एफआईआर दर्ज किया जाये। पीड़ित परिवार को 1 करोड़ मुआवजा राशि दिया जाये, मंडल संयोजक पर भी कार्यवाही किया जाये। चक्काजाम के चलते भारी पुलिस बल तैनात किया गया है‌‌।