Recent Posts

October 21, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मैनपुर क्षेत्र में हाथियों के दल ने एक ग्रामीण को कुचल कर मार डाला, दहशत का माहौल 

  • गरियाबंद जिले से बड़ी खबर, करीब तीस हाथियों का दल कर रहा विचरण 
  • शेख हसन खान, गरियाबंद

मैनपुर। तहसील मुख्यालय मैनपुर से महज 17 किलोमीटर दूर उदंती सीतानादी टाइगर रिजर्व के बफर जोन एरिया वन परिक्षेत्र तौरेगा क्षेत्र के ग्राम पंचायत अडगडी अंतर्गत एक ग्रामीण को हाथियों के दल ने बीते रात पैरों से बुरी तरह कुचल कर मौत के घाट उतार दिया।

मिली जानकारी के अनुसार 32-34 की संख्या में हाथियों के दल ने मैनपुर क्षेत्र के राजापडाव, अडगडी, पंडरीपानी के आसपास विचरण कर रहे हैं और यहां हाथियों के दल ने बीते रात लगभग 12:00 बजे के आसपास झोपड़ी में सो रहे ग्रामीणों को सुढ़ से बाहर निकाल कर पटक पटक कर बुरी तरह मौत के घाट उतार दिया है जिससे क्षेत्र में फिर एक बार दहशत देखने को मिल रही है। वहीं वन विभाग के अफसरों का टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।