Recent Posts

February 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

दर्दनाक सड़क हादसा स्कॉर्पियो और मोपेड में हुई भीषण टक्कर… पति-पत्नी की मौत

  • न्यूज रिपोर्टर, गोलू वर्मा गरियाबंद

गरियाबंद। गरियाबंद जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मोपेड सवार पति-पत्नी को जबरदस्त टक्कर मार दी. जिससे दोनों की मौत हो गई. घटना की सूचना के बाद पुलिस ने वाहन को जब्त कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है. घटना देवभोग थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान जलंधर और प्यारी बाई के रूप में हुई है. धुरुवागुड़ी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए विभागीय बैठक आयोजित की गई थी. जहां से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्यारी बाई अपने पति जलंधर के साथ मोपेड में सवार होकर शालेभांठा घर लौट रहे थे. इसी दौरान विपरित दिशा से आ रही स्कॉर्पियो क्रमांक सीजी 04 एल एन 7462 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए. स्कॉर्पियो चालक दुर्योधन निषाद घायल दंपत्ति को अपने वाहन में बैठाकर देवभोग अस्पताल पहुंचा, जहां प्राथमिक इलाज के दौरान दोनों घायल पति-पत्नी ने दम तोड़ दिया. इस मामले में देवभोग पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने और अन्य धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *