Recent Posts

October 29, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

शादी कार्यक्रम के दौरान हुआ बड़ा हादसा, क्रेन टूटने से नीचे गिरे दूल्हा-दुल्हन

  • प्रकाश झा बिलासपुर/रायपुर
  • दोनों दूल्हा दुल्हन 12 फीट की ऊँचाई से नीचे गिर गए, इस पूरे मामले की वर वधु के परिवार ने पुलिस में कोई शिकायत नहीं की

रायपुर। राजधानी के एक नामी होटल में आयोजित विवाह कार्यक्रम के दौरान एक हादसे हो गया ।हादसे में दूल्हा दुल्हन बाल बाल बचे।बताया जा रहा है कि दूल्हा दुल्हन की एंट्री के दौराम क्रेन टूट जाने से दूल्हा दुल्हन जमीन पर गिर गये हालांकि दूल्हा दुल्हन को ज्यादा चोट नहीं आयी और कुछ देर बाद कार्यक्रम दुबारा शुरू होगया।

https://youtu.be/xRmLTJXaSNk

हालांकि इवेंट कंपनी ने माना हादसा तकनीकी गलती से हुआ है और आगे इस तरह की गलती न हो इसका जरूर ध्यान रखा जायेगा। घटना के वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है ।

राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एक निजी होटल में शादी कार्यक्रम के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। सारा परिवार डांस गाने में सराबोर था कि इसी बीच हुए एक हादसे ने माहौल में हड़कम मचा दिया। दूल्हा और दुल्हन को हार्नेस के माध्यम से स्टेज पर लाया जा रहा था।

जैसे ही हार्नेश पर लटकी क्रेन स्टेज पर पहुंची हार्नेस टूट गया और दोनों दूल्हा दुल्हन 12 फीट की ऊँचाई से नीचे गिर गए। इस पूरे मामले की वर वधु के परिवार ने पुलिस में कोई शिकायत नहीं की है। हालांकि इस पूरे मामले में दोनो पक्षो के परिवार के कोई भी सदस्य बोलने को तैयार नहीं है।

बाइट :सैफ (इवेंट ओर्गनइजर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *