Recent Posts

October 23, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

बिन्द्रानवागढ़ MLA जनक ध्रुव के जन्मदिन पर 31 मई को विशाल रक्तदान शिविर

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

गरियाबंद।‌ बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव के जन्मदिन के अवसर पर 31 मई दिन शनिवार को उनके समर्थकों द्वारा अनेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

मैनपुर से 11 कि.मी. दूर धवलपुर बस स्टैण्ड में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है। वहीं देवभोग सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में विशाल रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया है। ब्लाक कांग्रेस कमेटी मैनपुर अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव एवं महामंत्री गेंदु यादव ने बताया विधायक जनक ध्रुव का जन्मदिन पर उनके निवास पैरी सदन नहानबिरी मैनपुर में स्वागत सम्मान कार्यक्रम का आयोजन ब्लाक कांग्रेस कमेटी मैनपुर द्वारा किया जायेगा साथ ही मरीजो को फल वितरण भी किया जायेगा।