Recent Posts

February 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

राज्य सभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा के सार्थक पहल, सांसद निधि से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुहेला को दिया गया एम्बुलेंस

  • गोलू कैवर्त बलौदाबाजार

सुहेला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में श्रीमती छाया वर्मा (सांसद राज्यसभा)ने सांसद निधि से एक एम्बुलेंस प्रदान किया, जिसका सांसद महोदया श्रीमती छाया वर्मा एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री हितेंद्र ठाकुर ने पूजा अर्चना कर विधिवत रूप से एम्बुलेंस की चाबी बीएमओ पटेल के हाथों सौंपी।

इस अवसर पर सुहेला ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भुनेश्वर वर्मा, जिला कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ अयाज़ अहमद फारूकी , जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष भानु वर्मा , जिला पंचायत के पूर्व सदस्य बसंत आडिल, वरिष्ठ कांग्रेसी सुरेंद्र सिंह ठाकुर, रवि अनंत , राकेश बघेल, शेरखान (रज्जू )एल्डरमैन पलारी, पत्रकार सालिक सिंह ठाकुर, आदि उपस्थित जनों ने राज्य सभा सांसद के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सूहेला ब्लाक में 59 गांव आते है जिनमे एक भी एम्बुलेंस नहीं होने के कारण अस्वस्थ्य होने पर लोगो को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता था, लेकिन राज्य सभा सांसद द्वारा एम्बुलेंस की सौगात दी जाने से लोगो को काफी राहत मिलेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *