Recent Posts

February 24, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

गोबरा आश्रम के छात्र बाथरूम में गिरा, हाथ टुटा, ईलाज के दौरान अस्पताल से गायब होने पर हड़कंप

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र में आश्रम छात्रावास में अव्यवस्था के चलते लगातार यह तीसरी घटना
  • गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उईके से क्षेत्रवासियों ने किया मांग, आश्रम छात्रावासों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए

गरियाबंद । आदिवासी बालक आश्रम बडेगोबरा से फिर हैरान करने वाली एक खबर निकलकर सामने आ रही है जिसमें आश्रम में पढाई करने वाले कक्षा 8 वीं के छात्र बाथरूम मे गिरने से उसके हाथ टुट गया और सबसे ज्यादा हैरान करने वाला मामला यह सामने आई है कि अस्पताल में ईलाज के दौरान से छात्र गायब हो गया है, जिसको लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र के आश्रम छात्रावासो में इन दिनो व्यवस्था बिगडी हुई है, अव्यवस्था का यह आलम है कि बडेगोबरा आश्रम मे एक बडी घटना कक्षा सांतवी के छात्र राघव मंडावी के साथ घटी थी। छात्र राघव मंडावी बीमार था और उसका ईलाज आश्रम प्रबंधन द्वारा समय पर नहीं करवाने के कारण छात्र राघव मंडावी की 30 जनवरी को ईलाज के दौरान धमतरी के एक अस्पताल मे दर्दनाक मौत हो गया था। इस मामले को लेकर मैनपुर क्षेत्र में आदिवासी समाज के लोगों में भारी आक्रोश और गुस्सा देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों इस मामले को लेकर मैनपुर में चक्काजाम भी किया गया था जिसके कारण आश्रम अधीक्षक एवं मंडल संयोजक पर बड़ी कार्यवाही करते हुए उन्हे हटा दिया गया।

यह मामला थमा भी नही था और 3 दिन पहले 21 फरवरी को मैनपुर से आठ किलोमीटर दुर बेहराडीह आदिवासी आश्रम में 10 फीट उंचे सीढी से गिरकर एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका उपचार अभी रायपुर में चल ही रहा है। बेहाराडीह झरियाबहरा आश्रम प्रबंधन की लापरवाही के कारण एक छात्र की सीढ़ी पर से गिरने के कारण घायल हो गया। इसी बीच फिर एक नई घटना सामने आई है जिसमें आदिवासी बालक आश्रम बडेगोबरा में पढाई करने वाले कक्षा 8वीं के छात्र ललित कुमार मरकाम पिता मोहन मरकाम ग्राम नगरार निवासी बाथरूम मे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसमें छात्र ललित मरकाम के एक हाथ टुट गया है साथ ही सोल्डर खिसक गया है। यह घटना कल सोमवार सुबह 09 बजे की बताई जा रही है।

  • क्या करते हैं अफसर

आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त गरियाबंद लोकेश्वर पटेल बताया बड़े गोबरा आश्रम में बाथरूम में गिरने से एक छात्र घायल हो गया है जिनका उपचार गरियाबंद जिला अस्पताल में किया जा रहा था उसके परिजनों के द्वारा उन्हें आवेदन देकर अपने साथ ले जाने की बात उन्होंने बताई।

आश्रम अधीक्षक बडेगोबरा सुरेश सागर ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि छात्र ललित कुमार मरकाम गोबरा आश्रम में सुबह कपडा धो रहा था और अचानक पीछे से दुसरे छात्र के द्वारा धक्का देने से वह गिर गया जिससे छात्र ललित कुमार मरकाम के हाथ टुट गया उसे तत्काल मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल गरियाबंद रिफर किया गया है। जहां डाॅक्टरों ने उनके हाथ टुटने के साथ सोल्डर की हड्डी खिसकने की बात बताई और उनका ईलाज किया जा रहा था कि अचानक छात्र और उसके पिता बगैर किसी को बताये चले गये जिसका पतासाजी किया जा रहा है। घायल छात्र को लेकर उसके पिता कहा लेकर चले गया है। बार-बार फोन लगाने के बाद भी छात्र के पिता फोन रिसिव नही कर रहे हैं ।

  • अस्पताल से घायल छात्र के गायब होने तरह-तरह की चर्चा

मैनपुर क्षेत्र के आश्रम छात्रावासो में व्यवस्था बेहद बिगडी हुई है और व्यवस्था मे सुधार के बजाये और व्यवस्था बद से बदत्तर होती जा रही है एक बार फिर आदिवासी बालक आश्रम बडेगोबरा के छात्र ललित कुमार मरकाम गिरकर घायल हो गया है उसके हाथ और सोल्डर के हड्डी खिसक गया जिसका ईलाज करवाने आश्रम अधीक्षक गरियाबंद ले गया था साथ ही उसके पिता को भी बुलाया गया था लेकिन अस्पताल में ईलाज के दौरान घायल छात्र और उसके पिता के गायब होने का मामला अब तुल पकडने लगा क्योंकि घायल छात्र बेहद दुर्गम पहाडी ईलाका आमामोरा ओंड़, नगरार का निवासी है और बगैर बताये उनका अस्पताल से चले जाना जंहा एक ओर आश्रम प्रबंधन की लापरवाही को दर्शाता है। वही इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है क्षेत्र के लोगो ने गरियाबंद जिला के कलेक्टर भगवान सिंह उईके से मांग किया है कि इस मामले को संज्ञान में लेते हुए उचित कार्यवाही किया जाए और आश्रम छात्रावासों की व्यवस्था में सुधार किया जाए। अस्पताल में लगाए सीसी कैमरे के माध्यम से यहां पता किया जाए की छात्रा को इलाज के लिए कौन लेकर गया था और किसके साथ छात्र अस्पताल से गया हुआ है।