Recent Posts

February 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

बेलतरा रोड पर कार में अचानक भभक उठी आग, शार्ट सर्किट को माना जा रहा वजह

  • न्यूज रिपोर्टर, संतोष सोनी

बिलासपुर। बेलतरा रोड हाईवे में रायपुर के डॉ विनोद तिवारी की कार आग लगने से पूरी तरह जल गई है। कार में तीन लोग भी सवार थे। जिन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाई सभी लोग सुरक्षित हैं। कार पूरी तह से जलकर नष्ट हो चुकी है।

https://youtu.be/IuRjuLyfF_k

जानकारी के अनुसार विनोद तिवारी रायपुर से कोरबा जा रहे थे बेलतरा पेट्रोल टंकी के पास अल्टो कार मे शार्ट सर्किट से आग लग गई।

ओवर ब्रिज से जैसे ही गुजरी कट से कुछ आवाज आया और आगे कुछ धुआं उठने लगा देखते ही देखते पूरी गाड़ी में आग फैल गई और गाड़ी से धुंआ निकलते ही बुझाने कोशिश किए। वहां आसपास कुछ सुविधा ना होने की वजह से आनन-फानन में पेट्रोल टंकी में जाकर मदद ली जिससे वहां कुछ लोग आए सस्प्रे से बुझाने कोशिश किए मगर आग पर काबू न पा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *