Recent Posts

July 1, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

जान जोखिम में डाल शाला प्रवेशोत्सव के नाम पर पिकअप वाहन में छात्रों को ढोने का वीडियो वायरल 

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • गरियाबंद कलेक्टर से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के तहसील मुख्यालय मैनपुर मे शिक्षा विभाग द्वारा शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया था। इस दौरान स्कूली बच्चो को पिकअप खुले वाहन में भरकर लाने ले जाने का फोटो वीडियो वायरल होने के बाद वरिष्ठ नागरिकों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस मामले पर नराजगी जताते हुए गरियाबंद कलेक्टर से मांग किया है कि मामले की जांच किया जाये और कार्यवाही किया जाये।

ज्ञात हो कि शाला प्रवेश उत्सव मे बच्चो के जान जोखिम मे डालकर पिकअप में मैनपुर कार्यक्रम तक लाने और ले जाने का फोटो सोशल मिडिया मे वायरल होने के बाद जहां एक ओर पालकों में भारी नराजगी देखने को मिल रहा है तो दूसरी ओर कांग्रेस द्वारा इसे छात्रों के जान जोखिम मे डालना बताते हुए सरकार और शिक्षा विभाग को घेरा जा रहा है।

  • बीईओ ने कहा, मुझे नहीं है जानकारी

इस संबंध मे चर्चा करने पर मैनपुर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी देवनाथ बघेल ने कहा इसके बारे मे मुझे कोई जानकारी नही है मामले का पता करवाता हॅू क्योकि हम लोग कार्यक्रम स्थल अंदर मे थे।